अतिथि शिक्षक संगठन समिति( अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति मध्य प्रदेश)
के ऊर्जावान प्रदेश सचिव एवं संभाग अध्यक्ष भोपाल तथा जिला अध्यक्ष विदिशा *श्री राकेश कुमार कुशवाह जी एवं समस्त प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता* आज विदिशा में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी का स्वागत सम्मान करेंगे और उन्हें उनकी घोषणाओं से अवगत भी करवाएंगे क्योंकि 2 सितंबर 2024 को पूरा 1 वर्ष होने वाला है।
घोषणा अगर अमल में नहीं लाते हैं तो फिर *प्रदेश अध्यक्ष शंभू शंभू चरण दुबे (शंभू भैया)* के नेतृत्व में राजधानी में जंगी प्रदर्शन होगा जैसा की 2018 में हुआ था।
संघर्ष समिति के समस्त पदाधिकारी अतिथि शिक्षकों के साथ खड़े रहे और सत्य के मार्ग पर डटे रहे चाहे अपने आप को नष्ट क्यों न करना पड़े।
आपकी ताकत और सच बोलने की आदत पर हजारों साथी कुर्बान है। साथ में हमारे, गरीबों के मसीहा आदरणीय शंभू भैया है वही हमारे भगवान हैं।
जो मौत को गले लगा कर सरकारों से अपना हक दिलाएंगे आप भरोसा रखें।
स्मरण रहे-
सरकार एवं अधिकारि ताबड़तोड़ कोशिश में लगे हैं कि यही वर्ष अंतिम है अतिथि शिक्षकों का क्योंकि समायोजन, ट्रांसफर, अतिशेष, सीधी भर्ती करके सत्र 2025 -26 में बोल देंगे हमें आवश्यकता नहीं अतिथियों की।
जब तक अतिथि शिक्षकों का हक अधिकार न मिल जाता आप संघर्ष करते रहें।
संभाग स्तरीय कार्यक्रम जल्द ही बनाने वाले हैं आदरणीय शंभू भैया।
अगर आप 10 जून की खबर या पोस्ट पढ़कर एक्टिव हो जाते तो अभी तक पूरे संभागों में कार्यक्रम हो जाता है।
परंतु कोई बात नहीं जब जागो तब सवेरा।
अर्जुन सिंह गुर्जर
प्रदेश संगठन मंत्री
अतिथि शिक्षक संघर्ष समिति मध्य प्रदेश
0 Comments
धन्यवाद,