Atithi shikshak new registration verification
अतिथि शिक्षक पोर्टल में नवीन पंजीयन, आधार - EKYC, पूर्व पंजीकृत आवेदन में योग्यता में संशोधन तथा सत्यापन
विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था हेतु ऑनलाईन अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली (GEMS) का उपयोग किया जा रहा है। अतिथि शिक्षक पोर्टल में नवीन पंजीयन, आधार - EKYC, पूर्व पंजीकृत आवेदन में योग्यता में संशोधन तथा सत्यापन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। पोर्टल में पंजीकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया परिशिष्ट-1 पर है।
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सी. एम. राईज विद्यालयों में अकादमिक के अतिरिक्त सह-अकादमिक स्टॉफ भी शामिल है। सह-अकादमिक स्टाफ के रिक्त पद के विरूद्ध अतिथि शिक्षक की व्यवस्था अतिथि शिक्षक पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सह-अकादमिक पदों के लिये निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जनरेट होने वाले स्कोर कार्ड की जानकारी परिशिष्ट-2 पर उपलब्ध है।
1. नवीन पंजीकरण:
नवीन आवेदक पोर्टल पर प्रदर्शित समस्त जानकारी पंजीकृत करेंगे तथा आधार EKYC करने के उपरांत आवेदन को संकुल प्राचार्य से सत्यापित कराया जाए जिससे स्कोर कार्ड जनरेट हो सके।
2. पूर्व पंजीकृत आवेदन में EKYC तथा सत्यापन:
आवेदक जिनकी जानकारी सत्यापित नहीं है, वे लॉगिन के उपरांत अपनी जानकारी में संशोधन कर सकते है। संशोधन के उपरांत आवेदन को संकुल प्राचार्य से सत्यापित अवश्य कराया जाए जिससे की स्कोर कार्ड जनरेट हो सके।
3. पूर्व से सत्यापित आवेदन (जिनके स्कोर कार्ड उपलब्ध है) में संशोधन:
आवेदक जिनकी जानकारी सत्यापित है, उनको आवेदन को अनलॉक करना होगा। अनलॉक प्रक्रिया में आवेदन में दर्ज मोबाईल पर एक ओ.टी. पी. प्राप्त होगा, जिसको अंकित करने के पश्चात् आवेदन अनलॉक हो जाएगा। अनलॉक होने के पश्चात् आवेदक अपनी जानकारी में आवश्यक संशोधन कर सकते है। यह ध्यान रखा जाए कि संशोधन के उपरांत आवेदन को सकुल प्राचार्य से सत्यापित कराया जाए जिससे की स्कोर कार्ड जनरेट हो सके।

0 Comments
धन्यवाद,