शिक्षा मंत्री से अतिथि शिक्षक प्रतिनिधि मंडल की सार्थक मुलाकात ll



भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री सम्माननीय कुलदीप सिंह गुर्जर साहब के नैतृत्व में अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश संबंद्धता भारतीय मजदूर के प्रतिनिधि मंडल की सार्थक भेंट स्कूल शिक्षा मंत्री मा.उदयप्रताप सिंह जी से सकारात्मक चर्चा के साथ वल्लभ भवन भोपाल में हुई जिसमें मा.शिक्षामंत्री जी ने सारे बिंदुओं पर सकारात्मक प्रकट करते हुए कहा है,नये सत्र में किसी को असंवैधानिक रुप से नहीं हटाया जायेगा,ओर आपके मांगपत्र अनुसार नये सत्र में सामाजिक द्रष्टि से आपको 13 छुटि्टयों का प्रावधान के आदेश शीघ्र जारी करवानें का कहा,शेष बिंदुओं पर मा.मुख्यमंत्री से चर्चा कर समाधान करने के लिए आश्वस्त किया,

माननीय कुलदीप सिंह गुर्जर साहब ने भी आश्वस्त किया कि आगामी समय में माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मिलकर अतिथि शिक्षकों की समस्यायों का स्थाई निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे, जिसमें उपस्थित भारतीय मजदूर संघ प्रदेश सम्माननीय महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर साहब ,पूर्व कैबिनेट मंत्री सम्माननीय सुल्तान सिह शेखावत जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव जी अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तूफान सिंह शर्मा प्रदेश ,कार्यवा.महामंत्री रूपेश जगा, ऊषा तसरे, सीहोर जिलाअध्यक्ष मनीष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं,

Post a Comment

0 Comments